
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में बीते मंगलवार के दिन वन विभाग की टीम ने गौला नदी के किनारे जमी 70 झोपड़ियों को हटाया। बता दें कि इसके लिए वन विभाग द्वारा काफी लंबा अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध करने की कोशिश भी की मगर वन कर्मी भी पूरी तैयारी के साथ वहां पर आए हुए थे और इस मामले को लेकर रेंजर गौला चंदन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगे भी यह अभियान इसी तरह चलता रहेगा। दरअसल हमेशा ही अतिक्रमण की शिकायतें मिलती रहती हैं। कहा जाता है कि बाहरी लोगों के यहां बसने से संदिग्ध गतिविधियों की आशंका बनी रहती हैं और 5 साल पहले टनकपुर गौला गेट से लेकर चोरगलिया रोड स्थित रेलवे फाटक से सटी वन भूमि में यह अभियान चलाया गया था लेकिन फिर से वन भूमि पर कब्जा कर लिया गया।अभियान के दौरान 70 झोपड़ियों को तोड़ा गया और रेंजर अधिकारी द्वारा बताया गया कि दोबारा अगर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो फॉरेस्ट एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।इस अभियान के दौरान टीम में डिप्टी रेंजर डिकर राम, वन दरोगा मनोज त्रिपाठी, दलीप मेवाड़ी समेत कई लोग शामिल रहे।

