Uttarakhand- जबरन समाप्त करवाया विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना….. कुछ प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में आज बुधवार के दिन उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना जबरन समाप्त करवा दिया गया है। यह धरना विधानसभा के बाहर चल रहा था और इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा से जबरन उठा दिया तथा कुछ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया और जिला प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया। बीते मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कर्मचारियों को इस धरना प्रदर्शन में समर्थन दिया और मंगलवार की शाम को आंदोलनकारियों ने विधानसभा के सामने कैंडल मार्च निकालते हुए विधानसभा अध्यक्ष से न्याय पूर्ण कार्यवाही की मांग की।
हालांकि आज इस धरने को विधानसभा के सामने से हटा दिया गया। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार का यह निर्णय विवेकहीन है, और यह भी कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बर्खास्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।