
उत्तराखंड में अलग राज्य बनने के बाद 5 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें इस पांचवें विधानसभा में पहली बार किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा रहा है। बता दे कि यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को दिया जा रहा है। ऋतु खंडूरी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोटद्वार सीट से जीत दर्ज की है और वह पहली महिला विधायक हैं जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल रहा है। बीते बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद यह जानकारी मिली कि भाजपा ऋतु खंडूरी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपने वाली हैं। और इस बात की पुष्टि खुद ऋतु खंडूरी ने ही की है। तथा उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह जानकारी दी और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने पर वह अपना नामांकन भी करवाएंगी।
