
उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट ने पहली बार 4 जिलों में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी तैनात करने का फैसला लिया है। राज्य में तीन लाख अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं जिसे देखते हुए धामी कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है। पहली बार अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिलों में जिला जनजाति कल्याण अधिकारी तैनात होंगे जिससे कि जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं में तेजी आएगी और राज्य में पांच अनुसूची जनजातियां हैं जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। देहरादून, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में जो कि जनजाति बाहुल्य जिले हैं यहां पर अधिकारी तैनात किए जाएंगे यहां पर जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के कल्याण का काम अभी समाज कल्याण विभाग के अधिकारी देखते हैं पर अब पहली बार जिला जनजाति कल्याण अधिकारी पद इन जिलों के लिए सृजित किए गए हैं।

