Uttarakhand:- सीएम चैंपियनशिप खिलाड़ियों का बढ़ेगा भोजन भत्ता…..जल्द होगी घोषणा

उत्तराखंड राज्य में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के खिलाड़ियों के भोजन भत्ते में बढ़ोतरी होगी। न्याय पंचायत से सरकार राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली इस खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को भोजन भत्ता देती है युवा कल्याण विभाग को इसके लिए 225 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलते हैं जिसे बढ़ाकर 350 रुपए किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जल्दी ही परीक्षण के बाद इसे घोषणा में शामिल किया जाएगा। सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी 23 नवंबर 2025 से न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई और इस खेल प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शामिल खिलाड़ियों को भोजन भत्ता दिया जाता है जिसमें अब परीक्षण के बाद घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply