Uttarakhand:- राज्य में पांच मंत्रियों ने ली शपथ…..धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार

उत्तराखंड राज्य में धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार हुआ है ऐसे में प्रदेश को पांच मंत्री मिले हैं, धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई है। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा को मंत्री पद दिया गया है। इन मंत्रियों ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बीते लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की जो चर्चाएं चल रही थी आज जाकर उन पर विराम लगा है। नवरात्र के दूसरे दिन लोकभवन में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को शपथ दिलाई धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन देखा गया है पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले हैं और कैबिनेट में गढ़वाल के आठ तथा कुमाऊं के चार मंत्री हैं।

Leave a Reply