Uttarakhand:- गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की जाएगी एफआईआर….. एलपीजी की नहीं है कोई किल्लत…. जानिए क्या बोली मंत्री रेखा आर्य

उत्तराखंड राज्य में गैस संकट के बीच मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई हो रही है और ऐसे में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में बैठक करते हुए कहा कि प्रदेश में घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई हो रही है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिती नहीं है अगर कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मंगलवार को एलजी की मांग और सप्लाई को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री द्वारा यह बात कही गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3555559 घरेलू एलपीजी कनेक्शन है और कमर्शियल की संख्या 60976 है तथा वर्तमान में प्रदेश में 80861 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 12146 कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है तथा दैनिक रूप से पर्याप्त सप्लाई की जा रही है।

Leave a Reply