Uttarakhand- अप्रैल माह में दिखेगी दिवाली जैसी आतिशबाजी…… पढ़ें पूरी खबर

इस बार अप्रैल माह में लोग आसमान में दीपावली का आनंद ले पाएंगे। बता दें कि अप्रैल माह में दिवाली जैसी आतिशबाजी देखने को मिलेगी और यह सब अप्रैल में सच होने वाला है। क्योंकि लोग आकाश में उल्काओ की बरसात का नजारा देख पाएंगे। ऐसा नजारा अप्रैल में देखने को मिलेगा। आकाश में उल्काओ की बरसात का अनोखा नजारा करीब 10 दिनों तक देखने को मिल सकता है क्योंकि 16 अप्रैल से शुरू हो रहे अनूठे उल्कापात में हर 10 मिनट में उल्का गिरती दिखाई देंगी और यह खगोलीय घटना 25 अप्रैल तक चलने वाली है जो कि 22 को अपने चरम पर होगी। तब 20 तक उल्का हर मिनट गिरती दिखाई देंगी इस उल्का बारिश को विज्ञान की भाषा में लिरिड उल्कापात कहते है। यह वार्षिक उल्का बारिश तब होती है जब पृथ्वी धूमकेतु के पास से गुजरती है। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के पब्लिक आउटरेज कार्यक्रम प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव के अनुसार यह उल्कापात विशेष तरह के तारा समूह लायरा की ओर से होती है। इसलिए इसे लिरिड नाम दिया गया है। इसके अलावा पृथ्वी के करीब हाल ही में खोजा गया एस्टेरॉयड भी आ रहा है। आगामी 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी है जो कि भारत से नजर नहीं आएगा लेकिन इस बार आकाश में खगोलीय घटना घटेगी जिससे दीपावली जैसी आतिशबाजी देखने को मिलेगी।