
उत्तराखंड राज्य के चकराता से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर दो मंजिला छानी में आग लगने के कारण 14 पशु जिंदा जलकर राख हो गए और छानी में रखे अनाज तथा खाने पीने की वस्तुएं भी जलकर राख हो गई। देहरादून चकराता के पास मोठी में यह घटना देखने को मिली है। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोठी के मशौक मजरे में स्थित ग्रामीण के दो मंजीला छानी में देर रात को आग लग गई और वहां पर 14 पशु बंधे हुए थे जिनकी जिंदा जलकर मौत हो गई इसके साथ ही वहां पर रखा अनाज भी जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पटवारी एवं अन्य लोग वहां पर पहुंच चुके थे।

