
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां भोटियापड़ाव क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली फाइनेंस कर्मी ने खुदकुशी कर ली जिसका शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतका ने लिखा है कि “मेरे मम्मी पापा अच्छे हैं और मैं खुदखुशी अपनी आदतों से परेशान होकर कर रही हूं” बता दें कि मूल रूप से अवध धाम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय लवली गंगवार पुत्र धीरेंद्र गंगवार इंडिया बुल्स फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और वह रात को अपने कमरे में थी उसने कमरा अंदर से बंद कर खुद को लॉक कर दिया था। जब इस बीच मकान मालिक ने आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। शक होने पर पुलिस को मकान मालिक ने इस बात की सूचना दी तभी भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटका था। कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला तभी बरेली से मृतका के परिवार वाले भी पहुंच गए और उसके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे ले गए। बता दे कि मृतका ने कमरा 2 महीने पहले ही लिया था इससे पहले वह पीजी में रहती थी।

