Uttarakhand- तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग……. जिंदा जली 4 बालिकाएं

उत्तराखंड राज्य से काफी दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि राज्य के सीमांत तहसील त्यूणी में गेट बाजार के पास बीते गुरुवार की शाम को तीन मंजिला भवन जो की लकड़ी और पत्थर से निर्मित था उसमें भीषण आग लग गई और इस आग की चपेट में आकर 4 बालिकाएं जिंदा जल गई। बालिकाओं की आयु 6 से 12 वर्ष के बीच की है जो कि इस दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसकी पुष्टि स्वजनों और उनके रिश्तेदारों द्वारा की गई है। घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जेपीआरआर हाईवे पर पुलिस प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशानुसार एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ,एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस आग के कारण 4 बालिकाओं की जान चली गई इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप माहौल है।