Uttarakhand-घर में नवविवाहिता को अकेला पाकर ससुर ने किया दुष्कर्म…… जान से मारने की दी धमकी

वर्तमान समय में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पर महिलाओं का शोषण उनके अपने द्वारा ही किया जाता है। बता दें कि एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां पर ससुर ने नवविवाहिता को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। दरअसल मामला यह है कि पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 7 जुलाई 2022 को उसका विवाह हुआ था। उसके पति के अलावा घर में सास, ससुर और देवर रहते है। जब सास का ऑपरेशन होना था तो 8 अक्टूबर को वह दिल्ली चले गए। जिसके बाद रात को देवर किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि इस कुकर्म को करने के बाद ससुर फरार है। साथ में पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पास मोबाइल ना होने के कारण वह अपने पति को इसकी सूचना नहीं दे पाई। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी द्वारा जानकारी दी गई है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश जारी है।