बीते 4 जुलाई 2022 को रायपुर थाना क्षेत्र से गायक एक किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक भगा कर ले गया है मगर रायपुर थाना क्षेत्र से गायब किशोरी जब खुद थाने पहुंची तो उसने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिता गलत हरकतें एवम् छेड़खानी करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था इसलिए वह अपने पिता की गलत हरकतों से परेशान होकर शहर छोड़ बिहार जा रही थी जिसमें एक लड़का उसकी मदद कर रहा था मगर उसके घर से जाने के बाद गलत आरोप लगाकर उस पर केस दर्ज होने की सूचना मिलने पर वह खुद ही थाने पहुंच गई और पिता का सारा राज खोल दिया। नाबालिक की तहरीर के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ ,मारपीट और पाक्सों एक्ट में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक के पिता कमलेश पुत्र विशेषा दास निवासी मुरादपुर थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल निवासी तपोवन रोड नालापानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत