
उत्तराखंड राज्य में जो भी युवा कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षक के पदों में भर्ती के लिए आवेदन करने से किसी प्रकार छूट गए थे और वे आवेदन करने के इच्छुक है तो कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षक के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इसके आवेदन के लिए अंतिम तिथि 3 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पहले जहां कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी और उप निरीक्षक के पदों के लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई थी वहीं अब इन्हें बढ़ाकर 3 मार्च तक कर दिया गया है। दरअसल चुनाव के कारण कई छात्र अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस आदि संबंधित प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए थे और आयोग ने छात्रों की इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह तिथि 3 मार्च तक बढ़ाई है।

