Uttarakhand -: राज्यहित में हर विश्वविद्यालय करेगा एक शोध, राज्यपाल ने दिए निर्देश

देहरादून| राज्यहित में योगदान के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय अपनी विशेषज्ञता के आधार पर एक-एक शोध प्रस्तुत करेंगे| यह कहना है राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का|


राजभवन में राज्य विवि के कुलपतियों की बैठक लेते हुए उन्होंने यूटीयू की ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया| उन्होंने कहा कि वन यूनिवर्सिटी वन रिसर्च पर आधारित यह शोध राज्य के विकास और लोगों के जीवन के लिए उपयोगी होगा| एक वर्ष तक अपने गहन शोध के माध्यम से विश्वविद्यालय अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें| शोध विषय का चयन विशेषज्ञ के अनुसार करें| शोध के आधार पर तैयार दस्तावेज को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए इस सरकार से साझा किया जाए| उन्होंने कहा विश्वविद्यालयों के शोध एवं अनुसंधान का लाभ लोगों को मिले तभी इसकी सार्थकता होगी|


बता दें, इस दौरान सभी कुलपतियों ने शोध किए जाने वाले विषयों पर अपने प्रस्तुतीकरण दिए| कहा कि कुलपति डिजिटलीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करें|
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रत्येक कार्यप्रणाली में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए|