Uttarakhand- महिला सिपाही भी नहीं बच पाई दरिंदो से…. बॉक्सर होने के बावजूद नहीं कर पाई विरोध, पढ़ें पूरी खबर

मसूरी। यह काफी हैरानी वाली खबर है कि सिपाही के साथ-साथ बॉक्सर होने के बावजूद भी महिला सिपाही खुद को दरिंदों से नहीं बचा पाई। मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी में तैनात एक सिपाही महिला जो कि एक अच्छी बॉक्सर भी है के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने तहरीर दी है कि वह रविवार को आउट- पास बनाकर अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू से मिलने गई थी। जिसके बाद मोहन सिंह दानू ने उसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिपाही मोहन सिंह दानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल महिला सिपाही ने बताया कि वह मोहन सिंह दानू को पहले से जानती है तथा इसीलिए मिलने भी गई थी। व दोनों पहले से खेल गतिविधियों के कारण एक-दूसरे को जानते थे तथा इसीलिए 5 दिसंबर को रविवार के दिन महिला सिपाही आउट-पास बनाकर मोहन सिंह दानों से मिलने उसके कमरे में गई थी जहां पर मोहन सिंह दानू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी महिला सिपाही द्वारा 2 दिन बाद यानी कि 7 दिसंबर को अपने सीनियर अफसरों को दी गई तथा अफसरों ने महिला सिपाही से झूट कहा कि कंप्लेंट दर्ज कर दी गई है इसलिए महिला सिपाही ने खुद ही जाकर थाने में कंप्लेंट कर दी महिला सिपाही के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है व आगे की कार्यवाही कर रही है।

मसूरी के कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया है कि महिला सिपाही एक बॉक्सर भी है तथा वह आईटीबीपी लअकादमी की केंद्रीय टीम से संबंधित है। तथा पुलिस ने यह भी बताया कि सिपाही मोहन सिंह दानू पहले से शादीशुदा है तथा जब उसकी पत्नी और परिवार वालों को यह बात पता चली वह तुरंत मसूरी आ गए। पुलिस ने महिला सिपाही का मेडिकल चैकअप करवा लिया है तथा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।