
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक ही काम करने की मानसिकता को अधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़ना होगा। अधिकारी और कर्मचारी राज्य हित में यह मानसिकता त्याग दें तभी राज्य का विकास हो पाएगा और हमें नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह सब बातें गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं गई। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान तथा सम्मान बढ़ रहा है और उत्तराखंड को हम देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे और राज्य के विकास के लिए नए संकल्प व प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाना है इसलिए सभी विभागों ने रोडमैप भी तैयार किया है। देवभूमि को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्प भी लिया गया है तथा 2025 तक राज्य स्थापना के रजत जयंती पर हमें संकल्प को पूरा करना होगा। साथ में मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जो ऑनलाइन व्यवस्था, पोर्टल व मोबाइल ऐप बनाए गए हैं वह मात्र औपचारिकता बनकर नहीं रहने चाहिए। आमजन को इसका लाभ पूर्ण रूप से मिलना चाहिए।उनका कहना था कि 22 वर्षों के बाद राज्य ने कई उपलब्धियां प्राप्त की है तथा आगे बहुत सी चुनौतियां हैं तथा युवाओं को प्रदेश में रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सके इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को त्वरित रूप में मिल सके इसके लिए भी कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
