
उत्तराखंड राज्य में आज बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के आवाहन पर प्रदेश के बिजली कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे इस दौरान अलग-अलग केंद्र के निजीकरण संबंधी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे के अनुसार देश के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता 1 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल पावर सेक्टर के निजीकरण के विरोध में इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 एवं प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने तथा पावर सेक्टर के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर की जा रही है।

