Uttarakhand:- चार धाम यात्रा के दौरान दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन…..स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन… स्लॉट बुकिंग और टोकन की होगी व्यवस्था

उत्तराखंड राज्य में इस बार चार धाम यात्रियों को स्लॉट बुकिंग और टोकन की सुविधा मिलेगी। उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि दर्शन जल्द ही हो जाएंगे। विभाग स्लॉट,पंजीकरण, सत्यापन और टोकन सिस्टम लागू करने जा रहा है जिसके लिए जिला प्रशासन पुलिस और कार्यदायी संस्था जल्द ही स्थान को चिन्हित करेगी और इस बार इलेक्ट्रिक वाहन भी यात्रा के दौरान दौड़ेंगे जिसके लिए जीएमवीएन और टीएचडीसी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले हैं।

बता दे कि बीते शनिवार को मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कहा गया है कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एक स्टेट लेवल कंट्रोल रूम की स्थापना देहरादून स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में की गई है जो पूरे यात्राकाल के दौरान सुबह 7:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक संचालित रहेगा। इस बार इलेक्ट्रॉनिक वाहन भी चार धाम यात्रा पर दौड़ते नजर आएंगे इनके लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं।