Uttarakhand Election -: थम गया चुनावी शोर, कल 70 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

देहरादून| पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को प्रचार का शोर थम गया है| भाजपा कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशियों ने अंतिम दाव चलने के साथ ही ताकत झोंक दी है घर घर जाकर दस्तक का सिलसिला शुरू कर दिया है| उनका प्रयास है कि रविवार को अधिकाधिक मतदाताओं तक पहुंचा जाए| इसी हिसाब से सभी ने रणनीति बनाई है|


राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए इस बार कुल 332 प्रत्याशी मैदान में है| भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं| विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को राज्य में स्टार प्रचारकों की धूम रही| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ ससिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरजे| प्रत्याशियों ने दिनभर जनसंपर्क किया जगह-जगह चुनावी नारे और गीत प्रचार वाहनों में गुजते रहे शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया| जिसके बाद घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांगने का क्रम शुरू कर दिया गया| जिसके तहत राज्य के चहुंमुखी विकास का वास्ता दिया जा रहा तो वहीं नाते रिश्तेदारी का| प्रत्याशियों ने अपने खास व्यक्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में तैनात कर दिया है इसके अलावा घर पर बैठने का सिलसिला शुरू हो गया है| आखिरी दांव के लिए प्रत्याशी और दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है|