Uttarakhand Election 2022 -: मतदान केंद्र में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा

देहरादून| आज मतदान का दिन है| सुबह 8:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक चलने वाला है| चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य 82 लाख मतदाता तय करेंगे| चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है| जिसके चलते corona गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है सभी नियमों को ध्यान में रखकर मतदान हो रहा है| इसी बीच भीमताल विधानसभा अंतर्गत zon3 ओखलकांडा के बूथ संख्या 37 से एक खबर सामने आ रही है जहां po-3 नवीन चंद्र जोशी को हार्ट अटैक आया गया मौके पर उनके लिए 108 रवाना कर दी है क्योंकि उक्त बूथ 4 किमी से अधिक पैदल है इसलिए उन्हें डोली से लाया जा रहा है|