Uttarakhand Election 2022 -: टिकट कटने के बाद 2 विधायकों ने छोड़ी BJP, एक कांग्रेस में ज्वाइन, तो एक निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बगावत की लहर भी शुरू हो गई थी| ऐसे में कई नेता भाजपा में शामिल हुए तो कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए| इसी क्रम में कल भाजपा के 2 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया| जिसमें टिहरी और रुद्रपुर के विधायक शामिल है|


टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली और पार्टी ने उन्हें टिहरी से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है| वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग से टिकट कटने से नाराज चल रहे विधायक राजकुमार ठुकराल भाजपा से इस्तीफा दे दिया| प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल को उन्होंने इस्तीफा भेज दिया है| जिसमें उन्होंने लिखा है कि षड्यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है| उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे|
बताते चलें कि बीते दिनों भाजपा की सूची जारी हुई थी| जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया गया था| रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनके टिकट पर मोहर लगाई थी| जब टिकट की घोषणा हुई तब से राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया| रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी| क्योंकि दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंच कर टिकट के लिए प्रयासरत थे| लेकिन राजकुमार ठुकराल को टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है|