Uttarakhand- ईगास- बग्वाल पर होगा राजकीय अवकाश….. मुख्यमंत्री ने की घोषणा

देहरादून। आज दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास- बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि पिछले वर्ष भी ईगास- बग्वाल पर अवकाश घोषित किया गया था और इस साल लगातार दूसरी बार इस पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ईगास- बग्वाल उत्तराखंड के लोगों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। इसलिए इस पर्व पर राजकीय अवकाश होगा। उनके द्वारा ईगास के इस पर्व पर राजकीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। उनका कहना था कि यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है तथा इसे हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के रूप में जीवित रखना चाहिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहार से जोड़े रखना है। उन्होंने गढ़वाली भाषा में ट्वीट करते हुए ईगास के पर्व पर अवकाश की घोषणा करी।