
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि स्कूलों में बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल छोड़ गई बेटियों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने गेम चेंजर योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा की और उसे दौरान उनका कहना था कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। पहली , छठी तथा नवी कक्षा में विद्यार्थियों के आधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश उत्सव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किताबी ज्ञान के साथ ही कला ,रंगमंच, खेलकूद की गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए और बच्चों को फिट इंडिया के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बालिकाओं ने स्कूल छोड़ दिया है उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के फिर से प्रभावी प्रयास किए जाएं।

