Uttarakhand- जारी हुई आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट, जानिए किस जिले ने लिया सबसे अधिक कर्ज और कौन है चुकाने में आगे

उत्तराखण्ड राज्य में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट 2022-23 जारी हो चुकी है। बच्चों की शिक्षा, खुद का घर और गाड़ी खरीदने के लिए लोग बैंकों से लोन लेते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में सितंबर 2022 तक उत्तराखंड में बैंकों ने 96817 करोड़ रुपए का कर्ज लोगों को दिया जिसमें सबसे ज्यादा देहरादून जिले के लोगों ने कर्ज लिया और वही कर्ज चुकाने के मामले में सबसे अधिक आगे उधम सिंह नगर के लोग हैं। इस बात की पुष्टि आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 तक देहरादून जिले ने सबसे ज्यादा 27,576 करोड़ रुपए लिए। वही उधमसिंह नगर लोन वितरण के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। यहां बैंकों ने 18512 करोड रुपए का कर्ज दिया। बागेश्वर जिले में लोगों ने सबसे कम ₹501 करोड़ रुपए का कर्ज लिया और कर्ज का भुगतान उधम सिंह नगर जिले के लोगों ने शत-प्रतिशत किया है। साथ ही 22% की दर से बागेश्वर जिले में भुगतान दर सबसे कम रही। उत्तराखंड राज्य में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी होने के बाद इस बात की पुष्टि हुई। दरअसल लोग अपने कई कामों के लिए लोन लेते हैं और इस बार लोन लेने के मामले में देहरादून के लोग सबसे आगे निकले तो वही चुकाने के मामले में उधम सिंह नगर के लोगों ने बाजी मारी तथा बागेश्वर जिले में सबसे कम लोन लिया गया।