उत्तराखंड राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राज्य भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए। हालांकी इस दौरान राहत की बात यह रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई। उत्तरकाशी के मोरी में आज शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.00 रही। भूकंप का केंद्र बिंदु क्षेत्र उत्तरकाशी हिमाचल बॉर्डर बताया गया है। राहत की खबर यह है कि इस दौरान कोई भी क्षति नहीं हुई और जनपद में सब कुशल है। बीते 26 अगस्त को रविवार की रात राजधानी देहरादून में भी भूकंप के झटके लगे थे और तीव्रता के पैमाने पर भूकंप काफी हल्का था लेकिन इससे बड़ी चेतावनी दर्शायी गई थी। दून में गुजर रही भूकंप रेखा के ऊपर भवन निर्माण पर रोक लगाई गई है लेकिन फिर भी लोग इस बात का उल्लंघन कर रहे हैं जो कि चिंता का विषय है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत