Uttarakhand – बैटरी बचाने के लिए यह तरकीब अपना रहे हैं ई- रिक्शा चालक…. एसएसपी ने कही यह बात

उत्तराखंड राज्य के रुड़की में बैटरी बचाने के लिए ई रिक्शा चालक अनोखी तरकीब अपना रहे हैं। यह चालक लोगों की जान को जोखिम में डालकर बैटरी बचा रहे हैं।

बता दें कि शहर में रात को कई रिक्शा चालक बिना लाइट ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिसके चलते हादसे की आशंका बन रही है।पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी भी इन पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और रुड़की में करीब साढे चार हजार से अधिक ई रिक्शा परिवहन विभाग में पंजीकृत है और करीब 4000 ऐसे रिक्शा है जो बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं और सवारियों को ढो रहे हैं। यह लोग बैटरी बचाने के लिए और अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के काम पर सवाल उठाए जा रहे हैं मगर एसएसपी का कहना है कि अब वह इस मामले में कार्यवाही करेंगे।