![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| युवक व महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी| इन दलों को अब 4 की जगह 5 हजार रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी|
बीते दिवस मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया| इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की| साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राज्य एवं जनपद स्तर पर युवा दिवस मनाया जाएगा| उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं| इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागी 12 जनवरी को धारवाड़ कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे| साथ ही उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में यहां की संस्कृति को पूरे देश के सामने रखेंगे|
इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं, उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत, लोक नृत्य और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)