Uttarakhand:- बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड राज्य में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियो के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जाता है उन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने उपलब्धियो को गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं और नीतियों को पेश किया और कहा कि उत्तराखंड राज्य विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। देवभूमि का स्वरूप बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में कई सख्त निर्णय लिए गए हैं और आने वाले समय में भी ऐसे ही निर्णय लिए जाते रहेंगे तथा बजट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट का आकार भी पिछले बजट से 10% अधिक है और उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा लगातार संतुलित विकास का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply