
उत्तराखंड राज्य में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण सर्दी के कारण मैदानी जिले बेहाल है। घने कोहरे से स्कूल भी बंद करने की नौबत आ गई है।बता दें कि बीता शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंतर्गत करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान में भी मामूली इजाफा हुआ। बता दे कि अगले 2 दिन तक दून में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में घना कोर छाया रहा और दोपहर बाद हल्की धूप दिखाई दे दी हवाओं ने कपकपी बढ़ाई और तालाब भी जमने लगे हैं। जनजीवन भीषण ठंड के कारण बेहाल है। मसूरी ,धनोल्टी और चकराता में धूप खिली रही है हालांकि सुबह- शाम पर तेजी से लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ी और कोहरे का असर फ्लाइट व ट्रेनों पर भी दिख रहा है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों के पहुंचने का समय 8 से 10 घंटे लेट हो गया है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहेगा।

