Uttarakhand- कॉर्बेट में सफारी के दौरान ड्रोन से होगी निगरानी….. पहली बार लागू हुआ यह नियम

उत्तराखंड राज्य के कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब ड्रोन से सफारी की निगरानी की जाएगी। बता दें कि पार्क में पर्यटन सीजन पूरी तरीके से सुचारू हो चुका है और पिछले पर्यटन सत्र में 90 मामले नियमों की अवहेलना के सामने आए थे।

पर्यटकों की जिप्सी पर हाईटेक तरीके से अब निगरानी होगी और पर्यटकों को भी विभाग के नियमों का पाठ पढ़ना पड़ेगा। बता दे कि जिप्सी पर नजर रखने के लिए ड्रोन फोर्स गठित की गई है। जीपीएस से भी मूवमेंट टेक हो रही है। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क में 15 नवंबर से नाइट स्टे के अलावा ढिकाला एवं दुर्गा देवी पर्यटन जोन खुल चुके हैं और पार्क में नियमों के साथ सफारी के लिए पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है तथा अब सफारी के दौरान जीपीएस एवं ड्रोन से निगरानी भी रखी जाएगी। जीपीएस के जरिए जिप्सी की स्पीड व लोकेशन सफारी रोड पर चलने आदि की जानकारी कॉर्बेट मुख्यालय तक लाइव पहुंचेगी और सफारी में जीपीएस ऑफलाइन काम करते हुए भी डाटा जमा करता रहेगा।