
देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू हुई ‘समूह ग’ की भर्तियों में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थी सिलेबस वेबसाइट से डाउनलोड कर लें| आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही 2 भर्तियों के लिए सिलेबस भी अपलोड कर दिया है|
राज्य लोक सेवा आयोग ने पहले पटवारी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था| इसके बाद फारेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है| दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है| इन भर्तियों के आयोग ने सलेबस भी जारी कर दिए हैं| सिलेबस देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं| यहां होम पेज पर बाई ओर कैंडिडेट्स कॉर्नर दिया गया है| इसके भीतर सिलेबस का लिंक है| इस पर क्लिक करें| यहां दोनों भर्तियों के सिलेबस के लिंक मिलेंगे| इन पर क्लिक करें तो सिलेबस डाउनलोड हो जजाएगा| इसका प्रिंट निकाल लें| इसी हिसाब से आपनी तैयारी को अंतिम रूप दें|
