Uttarakhand- राज्य के इस क्षेत्र में एक माह बाद मनाई जाती है दिवाली….. जानिए कारण

दिवाली के पर्व को पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार साल 2022 की दीपावली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। उस दिन पूरे देश में काफी धूमधाम रहेगी। लोग दिए जलाते हैं पटाखे जलाते हैं और काफी हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाते हैं। मगर उत्तराखंड के जौनसार में एक माह बाद दीपावली मनाई जाती है। यहां दीपावली पांच दिवसीय होती है। बता दें कि जौनसार में पांच दिवसीय बूढ़ी दिवाली मनाने का रिवाज है। जौनसार में दीपावली के अवसर पर पटाखों के बजाय मशाले जलाई जाती हैं और नृत्य किया जाता है। लोग इसे होला कहते हैं। मशालों से पूरा गांव रोशन हो जाता है और ढोल, नगाड़ों के साथ पंचायती आंगन में लोक नृत्य करके खुशियां मनाई जाती हैं। बता दें कि यह उत्सव 5 दिनों तक चलता है और भीमल की लकड़ी मशालों के रूप में जलाई जाती हैं। बता दें कि जौनसार में दीपावली के पर्व को इसलिए एक महीने बाद मनाया जाता है क्योंकि यहां के लोगों को राम के वनवास से घर लौटने का पता एक महीने बाद चला। जिसके कारण यह लोग दीपावली के उत्सव को एक महीने बाद मनाते हैं।