Uttarakhand – राज्य में तलाकशुदा से लेकर अविवाहित महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ….. कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड राज्य में अविवाहित महिलाओं से लेकर तलाकशुदा महिलाओ को आर्थिक सशक्तिकरण की दृष्टि से स्वरोजगार का लाभ मिलेगा। बता दें कि एकल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दृष्टिगत स्वरोजगार से जोड़ने को संचालित की जाने वाली एकल महिला स्वरोजगार योजना के संबंध में अगली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान बीते शनिवार को यह जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि एकल महिला स्वरोजगार योजना में निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा ,किन्नर सभी शामिल हो सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नंदा गौरा योजना में आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।