Uttarakhand:- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए दिनेश अग्रवाल…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में चुनाव अभियान काफी तेजी से चल रहा है। बता दे कि हर राजनीतिक दल अपनी तरफ से भरपूर प्रयास कर रहा है कि बहुमत उसके खाते में जाए मगर इन दिनों कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की तरफ से बड़े झटके मिल रहे हैं।

बीते शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की तरफ से घोषित स्टार प्रचारक दिनेश अग्रवाल आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी में दिनेश अग्रवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और उनका नाम दिग्गज नेताओं में शामिल है। वह काफी लंबे समय से कांग्रेस में थे मगर कुछ कारणों के चलते उन्होंने बीते शनिवार को लंबे गिले शिकवो के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तथा आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वह 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं और उन्होंने 2002 तथा 2007 में लगातार दो बार नित्यानंद स्वामी को हराया मगर कुछ कारणों के चलते उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।