Uttarakhand:- राज्य में धामी सरकार ने 9 स्टेडियम निर्माण को दी स्वीकृति….. इस जिले में बनेंगे सबसे अधिक स्टेडियम

उत्तराखंड राज्य में इस बार मुख्यमंत्री धामी सरकार ने 9 स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दे दी है। राज्य में नौ स्टेडियम बनने जा रहे हैं जिसमें से उधम सिंह नगर में चार स्टेडियम बनेंगे। उधम सिंह नगर के जसपुर, नागला, खटीमा व किच्छा में स्टेडियम को स्वीकृति मिली है और उत्तराखंड राज्य में जो भी हुआ खेलों में रुचि रखते हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा प्रदेश में 9 स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 50000 से अधिक आबादी वाले जगह पर स्टेडियम निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है और राज्य में कुल 9 स्थान को चिन्हित किया गया है जिसमें से चार उधम सिंह नगर में स्थित है।