उत्तराखंड राज्य में बरसात के चलते डेंगू का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। राज्य में डेंगू के मच्छरों ने दहशत मचाई हुई है और इस दौरान देहरादून तथा हल्द्वानी से डेंगू के पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। देहरादून में लगातार डेंगू के मरीजों का सामने आना खतरे की घंटी साबित हो रहा है। दून अस्पताल में भर्ती संस्कृति लोक कॉलोनी निकट आईएसबीटी के 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और इसकी पुष्टि डेंगू नोडल अधिकारी डॉ अंकुर पांडे द्वारा की गई है। उनके अनुसार 1 सितंबर को बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती हुए और उनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और अभी तक अस्पताल में पांच ऐसे मरीज है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत