![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
वर्ष 1960 में अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने में 25.2 हेक्टेयर भूमि पर बनी यमुना कॉलोनी सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर सरकार आगे बढ़ी तो कॉलोनी के जीर्णशीर्ण भवनों की जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग नजर आएंगी|
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं| यूपी में सिंचाई विभाग की ओर से किया गया यह प्रयोग सफल रहा है| वहां सिंचाई विभाग की पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त कर पीपीई मोड पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है|
बताते चलें कि यमुना कॉलोनी आज भी देहरादून की एक बड़ी पहचान के तौर पर जानी जाती है| यहां 983 आवास स्थित है| इसमें से 553 आवाज सिंचाई विभाग, 274 यूजेवीएनएल और 99 राज्य संपत्ति विभाग के पास है| साथ ही कुछ भवनों में तमाम दूसरे सरकारी कार्यालय स्थापित किए गए हैं|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)