
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही उत्तराखंड के चमोली दौरे पर आ रहे हैं। बता दे कि वह आगामी 19 जनवरी को चमोली के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ- ढाक पहुंचकर सीमा सड़क संगठन के जवानों से मुलाकात करेंगे इसके साथ ही वह विभिन्न विकास योजना का लोकार्पण करेंगे।
रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बीते सोमवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जोशीमठ आर्मी हेलीपैड सहित गोचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए और कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधा, विद्युत, जल आपूर्ति के साथ ही यातायात और सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े होने चाहिए। बता दें कि 19 जनवरी को चमोली पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों से मुलाकात करेंगे और इसके लिए तैयारी काफी जोरों शोरों से चल रही है।

