
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया है। बता दें कि उन्होंने चमोली दौरे के दौरान सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और वर्चुअल तरीके से बीआरओ द्वारा देश के विभिन्न जगहों पर बनाए गए पुल तथा 6 सड़कों का लोकार्पण भी किया है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और सड़क मार्ग से ढाक पहुंचकर उन्होंने योजनाओं का लोकार्पण किया। उनके साथ इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन द्वारा का बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जोशीमठ के पास भारत- चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर बने पुल का लोकार्पण किया। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम भी किए गए और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सजक तथा सतर्क रहने और निर्धारित समय से 3 घंटे पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आसपास के स्थानो की चेकिंग की गई तथा ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों को किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए गए।

