Uttarakhand:-मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रक्रिया की घोषित हुई तिथि….. हर महीने मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री उदीयमानखिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रक्रिया आगामी 5 जुलाई से शुरू होगी योजना के तहत हर जिले में 8 से 14 वर्ष तक के 150 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस योजना के लिए चयन प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी गई है न्याय पंचायत और नगर निगम स्तर पर 5 जुलाई से चयन प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना था कि राज्य के कुल 3900 खिलाड़ियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती हैं बालक एवं बालिकाओं को हर महीने ₹1500 छात्रवृत्ति दिए जाने की व्यवस्था इस योजना के तहत की गई है। विकासखंड, नगर निगम, नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी इसके बाद 19 जुलाई 2024 से जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया होगी। 22 जुलाई 2024 को अंतिम चयन सूचियो का जिला स्तर पर प्रकाशन किया जाएगा और जो भी अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वह संबंधित जिला खेल कार्यालय, जिला युवा कल्याण विभाग कार्यालय, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।