Uttarakhand- पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने युवती से की दरिंदगी….. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में अपराधिक मामले काफी अधिक मात्रा में सामने आने लगे हैं। बता दे कि राज्य के देहरादून से युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल लोगों के घर में कामकाज करने वाली युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने दुष्कर्म किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा के अनुसार महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है और रविवार रात करीब 10:00 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने ले गया और पिज़्ज़ा में नशीला पदार्थ खिलाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना बताई और महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।