Uttarakhand- मई माह में मुफ्त राशन पर गहरा सकता है संकट…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मई माह में फ्री राशन पर संकट गहरा सकता है और राशन उपभोक्ताओं को निशुल्क गेहूं, चावल व चीनी लेने में मुसीबत हो सकती है। राशन कार्ड धारक मई महीने में राशन से वंचित हो सकते हैं। बता दें कि राज्य के करीब 23 लाख कार्डधारक मई माह में सरकारी राशन से वंचित रह सकते हैं क्योंकि सस्ता- गल्ला विक्रेताओ ने अभी तक गोदामों से राशन नहीं उठाया है। बता दें कि यह विक्रेता विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। विक्रेताओं को हर माह 23 से 30 तारीख के बीच अगले माह का राशन लेना होता है और जिसके बाद 20 तारीख तक राशन वितरण किया जाता है। मई में राशन के लिए पौड़ी को छोड़ अधिकांश जिलों में डीलरों ने चालान जमा नहीं किए हैं ऐसे में राशन के लिए लाखों परिवारों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अल्मोड़ा में भी विक्रेताओं ने चालान नहीं लगाए हैं। जिलेभर में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेताओ ने मई का राशन नहीं उठाया है और जिले में कुल 923 सस्ता गल्ला विक्रेता है जिनसे हजारों लोग हर महीने सरकारी राशन लेते हैं। यही हाल चंपावत, काशीपुर ,नई टिहरी, चमोली और देहरादून का भी है। यहां भी सस्ता- गल्ला राशन विक्रेताओं ने गोदामों से राशन नहीं उठाया है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।