Uttarakhand crime -: अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कराने गई महिला से एसओ ने की शारीरिक संबंध व 5 लाख की डिमांड

नैनीताल| मुखानी थाने के पूर्व एसओ और महिला के बीच रिश्वत की टीम थाने के बाहर प्राइवेट कार में हुई थी| महिला ने इस बीच आवाज रिकॉर्ड कर ली| इसी को साक्षी मानकर वह डीजीपी के बाद हाईकोर्ट में पहुंची| तब जाकर मंगलवार देर रात पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज किया| पीड़ित महिला अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगा रही थी| वह थाने के बहार आई इसी बीच पूर्व एसओ दीपक बिष्ट महिला की कार में गए| कार के अंदर पूर्व एसओ और महिला के बीच करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई| महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व एसओ ने आरोपित को गिरफ्तार करने की एवज में 5 लाख रुपए और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की| महिला ने दोनों के बीच हुई पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल में कैद कर ली थी| मंगलवार को मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर लिया है|
एसएससी पंकज भट्ट का कहना है कि महिला के आरोप गंभीर है| मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है| पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे|
एसपी क्राइम की रिपोर्ट पर पूर्व एसओ को निलंबित किया गया था|