Uttarakhand crime news -: माँ ने अपने ही बच्चों को बेचा, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| एक मां ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी दो बेटियों को बेच दिया| जिनकी उम्र मात्र 12 और 10 साल थी| आरोपित दोनों नाबालिग बेटियों से घर का काम करवाते थे और काम न करने पर उन पर अत्याचार किया जाता था| इसकी जानकारी जब कुछ संस्थाओं को मिली तो वह श्रम प्रवर्तन अधिकारी व पुलिस के साथ वहां पहुंचे और कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया| जिला स्टॉक फोर्स को सूचना मिली कि 12 साल की एक बालिका को 4 साल पहले उसकी पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने क्लेमे टाउन में सैयद लईक जैदी को भेज दिया था| बच्ची उनके घर पर कपड़े धोने, बर्तन साफ करने, साफ-सफाई, गाय को चारा देना आदि का कार्य करती थी| गलती होने पर उसे बुरी तरह से पीटा जाता था| बालिका ने कहा कि उनकी 10 साल की बहन को भी उनकी मां ने टर्नल रोड पर रहने वाले मोहम्मद जुनैद को बेज दिया है| इस पर टीम तुरंत आरोपी के घर पहुंची मगर जुनैद ने मौका पाकर बालिका को वहां से भगा दिया और गेट बंद कर दिया| 2 घंटे तक मशक्कत करने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो टीम छत के रास्ते घर में घुसी| पुलिस ने आरोपित पर दबाव बनाया तब उसने बताया कि उसने बालिका को अपने परिचित के घर छोड़ा है|
10 वर्षीय बालिका ने कहा कि उससे झाड़ू, पोछा, बर्तन ,कपड़े आदि सभी काम कराए जाते हैं| दोनों बहनों ने बताया कि काम के बदले में न तो मेहनतनामा दिया जाता है और ना ही उन्हें घर से बाहर निकलने दिया जाता है|
दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया| जिसके बाद उन्हें बालिका निकेतन भेजा गया| पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं के पिता का निधन हो गया जिसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली और दोनों बालिकाओं को बेच दिया|
जानकारी के अनुसार इनके दो बहनें और एक भाई और भी है| वह कहां है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है| पुलिस ने बताया कि बालिकाओं की मां इस समय बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के अकबराबाद में रहती है| 1 टीम मां को लाने के लिए भेजी गई है| आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|