Uttarakhand -: नए साल से बंद होगा कोविड टीकाकरण

देहरादून| 1 जनवरी 2023 से कोविड-19 टीकाकरण बंद हो जाएगा| केंद्र सरकार ने भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन भेजनी बंद कर दी है|
अब उपलब्ध वैक्सीन से ही 31 दिसंबर तक निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा|


बतातें चले कि, कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था| सबसे पहले हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 की डोज लगाई गई| टीकाकरण आयु वर्ग के आधार पर किया गया| सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को निशुल्क वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई| अब तक प्रदेश में कुल 102% लोगों को पहली और 95% को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है| जबकि 25% ने संक्रमण से बचाव के लिए ऐतिहासिक डोज लगवाई है|