Uttarakhand Corona updates -: बीते 24 घंटों में दो मरीजों की मौत के साथ मिले इतने संक्रमित, लापरवाही बन रही वजह

4 दिनों के बाद उत्तराखंड में दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है| बीते 24 घंटों के भीतर 70 नए संक्रमित मिले है| जबकि 54 मरीज ठीक हुए हैं| कोविड-19 सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है| पौड़ी गढ़वाल और टिहरी जिले में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है| इसमें पौड़ी जिले में हुई मौत विकलांग की है| बैकलॉग की है| प्रदेश भर में 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं| वर्तमान में 383 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है| प्रदेश की रिकवरी दर 95.74% और संक्रमण दर 6.18% दर्ज की गई| संक्रमण के फैलने की सबसे बड़ी वजह सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ भरे बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाना है क्योंकि लोगों के मन से अब डर खत्म हो गया है| जिस कारण उन्होंने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना भी छोड़ दिया है| हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी तक कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, अगर हम इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो संक्रमण और अधिक फैल सकता है|