Uttarakhand corona update -: बढ़ रहा कोरोना का तांडव, लगातार तीसरे दिन मोतों के आंकड़ों में वृद्धि, सामने आए इतने संक्रमित

देहरादून| राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है| बीते 24 घंटे में कोरोना के 4818 नए मामले सामने आए है| इसके अलावा चार लोगों की मौत भी हुई है| बीते 24 घंटे में 3422 लोगों को ठीक होने की बाद घर भेजा गया है|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक 1601 संक्रमित मिले हैं| जबकि हरिद्वार से 706, नैनीताल से 692, उधम सिंह नगर से 590, अल्मोड़ा से 291, पौड़ी गढ़वाल से 181, टिहरी गढ़वाल से 161, चंपावत 162, पिथौरागढ़ से 123, बागेश्वर 606, चमोली से 158, रुद्रप्रयाग से 101, उत्तरकाशी से 61 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है|