
देहरादून| राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट जारी है| बीते 24 घंटे में 447 नए मामले मिले जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है| अच्छी खबर यह है कि 624 मरीज भर्ती हुए हैं कोरोना संक्रमण दर 2.15% रही है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 447 में नए मामले मिले है| जिसमें सबसे अधिक देहरादून से 193 लोग संक्रमित हुए हैं | इसके अलावा हरिद्वार से 88, पिथौरागढ़ से 34, नैनीताल से 36, पौड़ी गढ़वाल से 27, उधम सिंह नगर से 24, उत्तरकाशी से 23 , अल्मोड़ा से 7, टिहरी गढ़वाल से 7, चंपावत से 6 , चमोली से 4 , बागेश्वर से दो और रुद्रप्रयाग से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है|
