Uttarakhand corona update- राज्य में फिर हुई कोरोना से एक व्यक्ति की मौत…… जानिए क्या रहे पिछले 24 घंटे के आंकड़े

उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर एक दुखद खबर देखने को मिली है जहां पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई थी वही बीते 24 घंटे के अंदर यानी कि बुधवार के दिन ही कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति ने अपनी जान गवाई हैं। तथा पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 23 नए मामले देखने को मिले हैं और इस दौरान 50 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है।जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देहरादून से कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं तथा इसके अलावा नैनीताल से तीन, हरिद्वार से दो, अल्मोड़ा से दो, पौड़ी से एक, रुद्रप्रयाग से एक, टिहरी से एक कोरोना संक्रमित नए मामले सामने आए हैं। तथा राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे के अंदर बागेश्वर, चमोली, उधम, सिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। बीते बुधवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से 6748 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए जिसमें से 23 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।